Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cowshed will produce not only milk but also electricity

Udham Singh Nagar News: दूध ही नहीं बिजली का भी उत्पादन करेगी गोशाला

Thu, 15 Feb 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cowshed will produce not only milk but also electricity
नगर निगम प्रशासन ने सोलर प्लांट लगाने की बनाई योजना
विज्ञापन

अपना बिजली खर्च निकालने के साथ ही ज्यादा उत्पादन कर कमाई भी करेगी गोशाला
काशीपुर। काशीपुर में बनने वाली अत्याधुनिक गोशाला केवल दूध ही नहीं बल्कि सोलर प्लांट के जरिये बिजली भी पैदा करेगी। यहां जितनी बिजली बनेगी उससे गोशाला में बिजली की आपूर्ति तो होगी ही, साथ ही जितना ज्यादा उत्पादन सौर ऊर्जा का होगा उसे ग्रिड को बेचकर निगम प्रशासन कमाई भी करेगा ।
काशीपुर में अत्याधुनिक गोशाला बनाए जाने की योजना है जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए करीब 459 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। नगर निगम की ओर से बनाई गई योजना के अनुसार यह गोशाला केवल दुग्ध ही उत्पादित नहीं करेगी बल्कि सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का उत्पादन भी होगा क्योंकि यहां हाई पावर का सोलर प्लांट लगाया जाना है इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इस प्लांट के लिए भी जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि सौर ऊर्जा के प्लांट से जो ऊर्जा उत्पादित की जाएगी, उससे गोशाला में खर्च होने वाले बिजली की खपत तो पूरी होगी। साथ ही ज्यादा ऊर्जा उत्पादित हो और उसे ग्रिड को प्रदान कर आय भी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

-
गोबर गैस प्लांट भी लगाने की तैयारी
काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया अत्याधुनिक गोशाला में गोबर गैस प्लांट भी लगाने की तैयारी है। बताया यहां गायों के लिए अलग, बीमार पशुओं के लिए अलग शेड, उपचार के लिए चिकित्सा कक्ष, स्टाफ के लिए अलग आवास और भूसा स्टोर भी बनाया जाएगा। वहीं गाय के गोबर से उपले, दीये, अगरबत्ती स्टैंड एवं अन्य उत्पाद भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed