{"_id":"61a3c89c063bdf5da0547c5a","slug":"covid-control-in-us-nagar-rudrapur-news-hld445995065","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में जिले के 116 अंतरराष्ट्रीय यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में जिले के 116 अंतरराष्ट्रीय यात्री
विज्ञापन
डॉ. सुनीता चुफाल, सीएमओ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दक्षिण अफ्रीका समेत अन्य देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हाल ही में लौटे 116 यात्री हैं। अब जिला प्रशासन एयरपोर्ट, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और सीमाओं पर फिर सैंपलिंग शुरू करने जा रहा है।
अफ्रीका के कांगों से लौटे दिनेशपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रूूनेट और एंटीजन जांच की गई है। दोनों जांच में युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब विभाग को आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों का भी स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टेस्ट कराया है। डॉक्टरों की मानें तो युवक पूरी तरह स्वस्थ है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। विभाग के पास 116 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची पड़ी है। दूसरे देश से भारत में आने पर उनकी निगरानी की जा रही है। कहा कि जिले की सीमाओं, एयरपोर्ट, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोबारा सैंपलिंग शुरू की जाएगी। पुलिस प्रशासन को सैंपलिंग में सहयोग के लिए पत्र भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने की सतर्क रहने की अपील
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। इसके साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग समय-समय पर करना चाहिए। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होने पर लोग लापरवाही में उतर आए हैं। उन्होंने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।