फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Covid centre inaugrated

बाजपुर श्री गुरुद्वारा साहिब में बना कोविड केयर सेंटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Covid centre inaugrated
बाजपुर। खालसा हेल्प इंटरनेशनल संस्था की ओर से श्री गुरुद्वारा साहिब में अस्थायी तौर पर कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया। सेंटर का शुभारंभ अरदास कर किया गया। सेंटर में 15 बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंट्रेटर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा की पहल पर खालसा हेल्प की टीम मेडिकल उपकरण लेकर श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंची। इस दौरान गुरुद्वारा नाकसर ठाठ के सेवारदार बाबा प्रताप सिंह, अवतार सिंह सैनी, हरदयाल सिंह, कुलदीप सिंह बाजवा सहित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी पदाधिकारियों ने अरदास कर कोविड केयर सेेंटर का शुभारंभ किया। बाजवा ने बताया कि शनिवार से सेंटर पर दो डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेगा। कार्य संचालन के लिए एक टीम गठित की गई है। इस दौरान मौजूद सभी सहयोगियों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अनमोल सिंह, दीपक, सर्वजीत सिंह, लक्की सिंह, हनी सिंह, परवीन, शमशाद, राजकिशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed