फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Court acquits two accused of mobile robbery

मोबाइल लूट के दो आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Court acquits two accused of mobile robbery
काशीपुर। मोबाइल लूटकर भागे दो आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला विजयनगर नईबस्ती निवासी नितिन कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 नवंबर, 2020 को शाम करीब पौने आठ बजे वह बाजपुर रोड पर एक नर्सिंग होम के बाहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान आवास विकास की ओर से बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल लूट ले गए। पीछा करने के बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
पुलिस ने इस मामले में मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कुंडा थाने के ग्राम करनपुर निवासी वीरू और हैप्पी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयानों में विरोधाभास पाया गया। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता रहमत अली खां ने की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना। न्यायिक मजिस्ट्रेट करिश्मा डंगवाल ने मोबाइल लूट के दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed