फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   couple died in a road accident

पत्नी के साथ मुरादाबाद में माता-पिता से मिलने जा रहे थे अजीत

Fri, 01 Feb 2019 12:28 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: विपिन कुमार Updated Fri, 01 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
couple died in a road accident
अनियंत्रित कार खाई में पलट गई
मुरादाबाद के मैनाठेर में सड़क हादसे का शिकार हुआ रुद्रपुर ओमेक्स कॉलोनी निवासी अजीत शर्मा अपनी पत्नी शालिनी को लेकर मुरादाबाद में रह रहे माता पिता से मिलने जा रहा था। लेकिन दंपति की कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन



मुरादाबाद में पत्नी के साथ सड़क हादसे में जान गंवाने वाला 45 वर्षीय अजीत शर्मा मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाले थे और रुद्रपुर स्थित ओमेक्स कॉलोनी के एब्रो जी ब्लॉक में अपनी 40 वर्षीय पत्नी शालिनी के साथ रहते थे। एक वर्ष पूर्व ही अजीत ने अपने बेटे हर्ष का फरीदाबाद की एक क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन कराया था और बेटी भी देहरादून में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। बेटे हर्ष के नाम से ही अजीत ने किच्छा रोड स्थित उदय रेंजीडेंसी होटल के पास हर्ष केमिकल के नाम से फैक्ट्री खोली थी। 
विज्ञापन



कॉलोनी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह शालिनी ने अपने घर पर काम करने वाली बाई को फोन कर कहा कि उन्हें मुरादाबाद जाना है और वह घर पहुंचकर चाभी अपने पास रख ले और बाई के आने के बाद दोनों कार में सवार होकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। इधर दंपति की असमय मौत से कॉलोनी में मातम का माहौल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed