फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   counselling for admission in pantnagar

जीबी पंत विवि: बीटेक और एमटेक में प्रवेश के लिए स्पाॅट काउंसलिंग 12 को

Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
counselling for admission in pantnagar
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में बीटेक, बीटेक (लेटरल इंट्री) और एमटेक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर फिजिकल स्पाॅट राउंड काउंसलिंग 12 सितंबर को होगी। बीटेक में प्रवेश जेईई मेन 2023 की वरीयता क्रम के आधार पर, बीटेक लेटरल इंट्री में प्रवेश डिप्लोमा प्रतिशत के आधार पर और एमटेक में प्रवेश गेट स्कोर व बीटेक प्रतिशत के आधार पर दिया जाएगा। इसमें गेट क्वालीफाइड अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की डीन डाॅ. अलकनंदा अशोक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितंबर को दर्शाई रैंक के अनुसार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक अपने सभी मूल अभिलेखों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी 12 सितंबर को आने में सक्षम नहीं है, तो वह 12 से पहले किसी भी कार्यदिवस में अपने प्रमाण पत्र और काउंसलिंग फीस जमा कर पसंद की वरीयता दे सकता है। काउंसलिंग का परिणाम ईमेल के माध्यम से 13 सितंबर को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्पाॅट काउंसलिंग में ऐसे करें प्रतिभाग
पंतनगर। फिजिकल स्पाॅट राउंड में भाग लेने के लिए सभी अभ्यथिर्यों को दो हजार रुपये प्रोसेसिंग शुल्क (नाॅन रिफंडेबल) ''''डीन, प्रोद्योगिकी महाविद्यालय'''' के पक्ष में जारी बैंक ड्राफ्ट, जो पंतनगर या रुद्रपुर में देय हो या नकद जमा करना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थी जो बीटेक प्रथम वर्ष में अपनी रिपोर्टिंग पंतनगर में करा चुके हैं और अपग्रेडेशन का लाभ लेना चाहते हैं, उनको भी दो हजार रुपये नकद या बैंक ड्राफ्ट के साथ एडमिशन लेटर की छायाप्रति जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट आवंटित या अपग्रेडेशन होने पर क्या करें
पंतनगर। सीट आवंटन या अपग्रेडेशन होने पर अभ्यर्थी को एक हजार रुपये नकद या डीन, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नाम से बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। यदि कोई अपग्रेडेशन के कारण सीट रिक्त होती है तो उसको तत्काल अगले अभ्यर्थी को रेंक के अनुसार आवंटित कर दी जाएगी। नए अभ्यर्थी को सीट आवंटित होने की दशा में (सेमेस्टर शुल्क व रिपोर्टिंग शुल्क) बीटेक के लिए 58165.00 और एमटेक के लिए 48564.00 रुपये तुरंत ऑनलाइन जमा कराने होंगे। इसके बाद ही सीट अलाटमेंट लेटर दिया जाएगा। मेरिट के क्रम में अभ्यथिर्यों को वेटिंग में भी रखा जाएगा, जिससे किसी अभ्यर्थी के फीस न जमा करने पर वह सीट अन्य वेटिंग वाले अभ्यर्थी को दे दी जाएगी।

किस पाठ्यक्रम में कितनी सीट रिक्त
पाठ्यक्रम बीटेक बीटेक (लेटरल इंट्री) एमटेक
एग्रीकल्चरल इंजी. 06 - -
सिविल इंजी. 02 - -
कंप्यूटर इंजी. 01
- -
इलेक्ट्रिकल इंजी. 02 -
-
इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजी. 02 02 -
मेकेनिकल इंजी. 01 - -
कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. - - 08
डिजाइन एंड प्रोडक्शन इंजी. - - 08
इलेक्ट्रिकल एनर्जी सिस्टम - - 05
इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी. - - 10
फामर् मशीनरी एंड पावर इंजी. - - 08
हाइड्रोलिक्स इंजी. - - 04
सूचना प्रौद्योगिकी - - 06
इरीगेशन एंड ड्रेनेज इंजी. -
-
07
मैन्यूफैक्चरिंग इंजी. एंड मैनेजमेंट - - 05
प्रोसेस एंड फूड इंजी. - - 07
साॅइल एंड वाटर कंजर्वेशन इंजी - - 07
साॅइल मेकेनिक्स एंड फाउंडेशन इंजी - - 01
स्ट्रक्चरल इंजी. - - -
थमर्ल इंजी. - - 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed