फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Councillors of the tender procedure is canceled due to protests

पार्षदों के विरोध के चलते टेंडर प्रक्रिया निरस्त

Sat, 07 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 07 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Councillors of the tender procedure is canceled due to protests

विज्ञापन
नगर निगम में बिजली और सफाई उपकरण खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस और भाजपा का हाई बोल्टेज ड्रामा शाम तक चला। कांग्रेस पार्षदों के विरोध के चलते नगर निगम में होने वाला 1.50 करोड़ रुपए का टेंडर मुख्य कोषाधिकारी और एमएनए ने निरस्त कर दिया गया। अब एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर दोबारा कराया जाएगा। इधर, टेंडर प्रक्रिया में मेयर और एमएनए पर अनियमितता का आरोप लगाते कांग्रेस के पार्षदों ने धरना भी दिया। इसी मामले में भाजपा पार्षदों ने जनहित में आज ही टेंडर जारी करने का ज्ञापन मुख्य कोषाधिकारी को सौंपा।

नगर निगम में बिजली और सफाई उपकरण खरीदने के लिए नगर निगम की तरफ से 19 जनवरी को टेंडर बुलाए गए थे। निविदा खरीद के लिए तीन फरवरी तक का समय था। चार फरवरी को निविदा जमा करने की अंतिम तिथि थी। लेकिन नगर निगम ने पांच जनवरी को एक नोटिस जारी कर इसी दिन निविदा खरीद और छह को निविदा जमा करने की सूचना दी। शुक्रवार को नगर निगम में मुख्य कोषाधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव, एमएनए तीरथपाल सिंह व मेयर के समक्ष निविदाएं खोली जानी थी। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेसी पार्षद निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने मौके पर हंगामा कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि निगम की तरफ से चहेतों को ठेका देने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई है। इधर, भाजपा के 11 पार्षदों ने टेंडर प्रक्रिया को जनहित में जरुरी बताते हुए एमएनए को ज्ञापन सौंपा। इस बीच मुख्य कोषाधिकारी और एमएनए ने टेंडर बाक्स को चेक किया। टेंडर एक लिफाफे में बाहर पड़ा होने के कारण  मुख्य कोषाधिकारी और एमएनए ने ठेका निविदा निरस्त कर दिया। इसे एक सप्ताह के भीतर दोबारा बुलाया जाएगा। मुख्य नगर अधिकारी तीरथ पाल सिंह ने बताया कि बीच में अवकाश होने के कारण टेंडर प्रक्रिया के लिए एक दिन का समय दिया गया था। विरोध करने वालों में ललित मिगलानी, वाहिद खां, कालीचरण, सुमित छाबड़ा, सोनू अनेजा, मोनू निषाद, गौरव खुराना आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed