{"_id":"68127f3bb8a11361c50267f6","slug":"council-members-got-angry-over-the-neglect-of-development-works-and-staged-a-sit-in-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-126400-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विकास कार्यों की अनदेखी पर भड़के सभासद, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विकास कार्यों की अनदेखी पर भड़के सभासद, दिया धरना
Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज सभासदों ने परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित सभासदों ने कार्यालय में तालाबंदी की कोशिश की।
नगर पंचायत परिसर में बुधवार को विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज सभासदों ने सांकेतिक धरना दिया। गुस्साए सभासदों ने नगर पंचायत कर्मचारियों में आपसी मतभेद होने के चलते नगर के विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने की कोशिश की।
इस दौरान सभासदों ने ईओ से आपसी मतभेदों से हटकर विकास कार्यों के प्रति सक्रियता लाने मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ के समझाने पर मामला शांत हुआ। वहां सभासद सरफराज अली, इमरान कुरैशी, इसरत अली, मोहम्मद उस्मान, सभासद पति जुल्फिकार सैफी, आजाद अली आदि रहे।
विज्ञापन
इधर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सफी ने बताया कि ईओ को सभासदों की मांग के अनुरूप विकास कार्य करने के लिए कहा गया है।