फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Costruction will be started soon.

जल्द ही दोबारा शुरू होगा मेडिकल कॉलेज छात्रावास का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Costruction will be started soon.
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज के छात्रावास का निर्माण कार्य जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा। कई महीनों से ठप पड़े निर्माण कार्यों को अब पेयजल संसाधन एवं निर्माण इकाई पूरा करेगी। ईपीएल कंपनी से पेयजल निर्माण इकाई को निर्माण कार्य हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले एमबीबीएस व मेडिकल छात्रों के लिए एआरटीओ कार्यालय के पास मेडिकल कॉलेज छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य पूर्व में ईपीएल (इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड) कंपनी की ओर से किया जा रहा था। कंपनी की ओर से बेसमेंट बनाने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
विज्ञापन

कुछ महीने तक निर्माण कार्य ठप होने के बाद शासन की ओर से छात्रावास के निर्माण का जिम्मा पेयजल संसाधन एवं निर्माण इकाई को सौंप दिया गया है। पेयजल निर्माण इकाई के परियोजना प्रबंधक एके जोशी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज छात्रावास के निर्माण के लिए ईपीएल कंपनी से फाइलें हस्तांतरित की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा जल्द ही शुरू किया जाएगा। शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज छात्रावास का निर्माण बजट 336 करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed