Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corruption. center. Modi's. address. sharp. attacks.

Udham Singh Nagar News: मोदी के संबोधन के केंद्र में भ्रष्टाचार, विपक्ष पर तीखे वार

Wed, 03 Apr 2024 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 03 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Corruption. center. Modi's. address. sharp. attacks.
रुद्रपुर। विजय शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की नब्ज को न सिर्फ बारीकी से भांपा बल्कि भ्रष्टाचार को संबोधन के केंद्र में रखा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर विपक्ष को न सिर्फ कटघरे में खड़ा किया बल्कि तीखा निशाना भी साधा।
विज्ञापन

दरअसल आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकारों के मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्य सभा सदस्य भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। इसे लेकर इंडी गठबंधन की ओर से दिल्ली में महारैली की गई थी। मंगलवार को विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर लोगों के दर्द से खुद को न सिर्फ जोड़ा बल्कि भविष्य में भ्रष्टाचारियों को बड़ी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

जब 55 सेकेंड तक पीएम को रोकना पड़ा भाषण...

रुद्रपुर। नगर के मोदी मैदान में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने 12:34 बजे रैली को संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान अभी चार मिनट ही गुजरा था कि पीएम को देखने और सुनने के लिए पहुंची भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरे पंडाल में बस मोदी ही मोदी की गूंज सुनाई दे रही थी। इसके चलते करीब 55 सेकेंड तक प्रधानमंत्री को अपना भाषण रोकना पड़ा। वे बेहद उत्साहित दिखे। पीएम मोदी ने देवभूमि के मिले इस प्यार को बड़े ही सधे अंदाज में सहेजा। उन्होंने कहा कि देवभूमि के आशीर्वाद और प्यार के लिए वे हृदय से आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीर्थधाम, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों का जिक्र कर दे गए विकास का संदेश

रुद्रपुर। पीएम मोदी ने तीर्थधाम, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों का जिक्र करते हुए दस साल के विकास कार्यों का संदेश दिया। मोदी ने कहा कि मेरा प्रयास है कि केदार खंड की तरह ही मानस खंड से भी देश-दुनिया और अधिक परिचित हो। पिछले वर्ष आदि कैलाश गया था, इस क्षेत्र के अद्भुत सामर्थ्य देखा। पहले तो आदि कैलाश को कोई जानता नहीं था। कभी कभार आने वालों की संख्या पांच हजार होती थी, लेकिन अब लाखों में पहुंच रहे हैं। खेती, पर्यटन, इंडस्ट्री के क्षेत्र में अद्भुत संभावनाएं बनने जा रही हैं। उत्तराखंडियों का सपना ही मोदी का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed