फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona veccination in District

40 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona veccination in District
रुद्रपुर स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में टीका लगवाते बुजुर्ग। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में नए टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। अब जिले में कुल टीकाकरण केंद्रों की संख्या 42 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुराने जिला अस्पताल परिसर स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक और जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने नए टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मधुमेह, हाइपरटेंशन समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों के मरीजों का भी टीकाकरण किया गया। डॉ. मलिक ने बताया कि गर्भवती, धात्री महिलाओं, तेज बुखार से पीड़ित और 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को छोड़कर सभी को टीका लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

45 से 60 वर्ष उम्र तक के लोगों को टीकाकरण केंद्र पर अनिवार्य रूप से आधार कार्ड लेकर पहुंचना है। यदि किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी है तो उसे डॉक्टर का पर्चा लेकर पहुंचना होगा। डॉ. मलिक ने बताया कि जिले में अब सरकारी व निजी कुल 41 टीकाकरण केंद्र शुरू हो गए हैं। इधर, शांतिपुरी के सरकारी अस्पताल में भी बुजुर्गों ने कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए काफी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
केलाखेड़ा। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 40 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहां डॉ. वीके सिंह, डॉ ऋषि गुप्ता, डॉ मुन्नी नगरकोटी, अनुराग मेहरा, प्रेम शंकर सिंह, शीतल, उषा, रामेश्वर सिंह, सुबोध सक्सेना, अर्चना, राजरानी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed