फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona test strated.

रामपुर सीमा पर दोबारा कोरोना की रैंडम जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Corona test strated.
डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19 - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर सीमा पर कोराना की रैंडम जांच दोबारा शुरू कर दी है। 12 राज्यों से आने वाले लोगों की सीमा पर कोरोना जांच हो रही है। पहले दिन 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। वहीं, पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को सीमा पर रोककर कोरोना जांच कराने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य सरकार ने दिल्ली समेत 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने को आदेश जारी किया था। सरकार ने सभी जिलों में एक अप्रैल से यह आदेश प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिले से सटी रामपुर सीमा पर पुलिस प्रशासन ने शासन के आदेश का पालन 31 मार्च से ही शुरू कर दिया है। रामपुर सीमा पर बुधवार को सुबह से ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना रैंडम जांच हुई। जांच के बाद ही वाहन चालकों और यात्रियों को रुद्रपुर में प्रवेश दिया जा सका। बुधवार को सीमा पर लोगों की रैंडम जांच की गई।
विज्ञापन

एसएसआई सतीश कापड़ी ने पुलिस कर्मियों के साथ सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर उन्हें रोका और लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत कोरोना जांच कराने की अपील की। वहीं एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि शासन की ओर से अभी आदेश नहीं मिला है। सुरक्षा के लिहाज से सीमाओं पर कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं लाने वालों की सीमा पर ही जांच कराई जाएगी। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से जागरूक रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शे और टेंपो में बिना मास्क नहीं होगा सफर
रुद्रपुर। एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने कहा है कि ई-रिक्शे और टेंपो में बिना मास्क के सफर करने पर यात्रियों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने हुए सवारियां बैठाने की नसीहत दी है। वहीं, सीओ यातायात बीएस भंडारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाउड स्पीकर से बाजार में लोगों को जागरूक करेगी। बृहस्पतिवार से बाजार में चेकिंग की जाएगी।
यूपी से सटी जिले की सभी सीमाओं में बृहस्पतिवार से विधिवत कोरोना की जांच की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले व अन्य लोगों के सैंपल लेने के बाद उनका पूरा डाटा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम के पास उपलब्ध रहेगा। यदि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे आइसोलेट कर दिया जाएगा।

डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19

रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर वाहन रोकती पुलिस।

रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर वाहन रोकती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर लोगों के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।

रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर लोगों के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed