फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona positive.

हल्दी घेरा बॉर्डर पर पुलिस कर्मी सहित चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona positive.
खटीमा के हल्दी घेरा बॉर्डर का निरीक्षण करते एसएसआई देवेंद्र गौरव। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने यूूपी और नेपाल सीमा पर सैंपलिंग कार्य तेज कर दिया है। हल्दी घेरा बॉर्डर पर पुलिस कर्मी सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले पर सीमा से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी सीमा पर हल्दी घेरा बॉर्डर पर स्वास्थ्य टीम ने 100 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए और 75 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जिसमें खटीमा, नानकमत्ता, बरेली एवं सत्रहमील पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सहित चार लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमित मिले लोगों को सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया और उन्हें दवा देकर वापस कर दिया और होम आइसोलेट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीमा पर 50 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इधर एसएसआई देवेंद्र गौरव ने हल्दी घेरा बॉर्डर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां टीम में डॉ. मनुश्रवा आर्य, निर्मला धामी, अर्चना श्रीवास्तव, कुंदन अधिकारी, सूरज सागर, हरेंद्र थापा, रमेश चौहान, अंजेश कुमार आदि थे। इधर नागरिक अस्पताल के प्रभारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर मेलाघाट में स्वास्थ्य टीम ने 200 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए है और 25 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई।

खटीमा के हल्दी घेरा बॉर्डर पर कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

खटीमा के हल्दी घेरा बॉर्डर पर कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed