फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona infaction.

कोरोना संक्रमण अगले 15 दिनों में तेजी से फैलने के आसार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corona infaction.
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीएम युगल किशोर पंत। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना संक्रमण अगले 15 दिनों में बहुत तेजी से फैल सकता है। ऐसे में जिले के काशीपुर, खटीमा और रुद्रपुर के प्रमुख अस्पतालों में अलग से कोविड वार्ड आरक्षित कर लें। यह अस्पताल पूरी तरह संचालित (फंक्शनल) होने चाहिए, जहां कोविड मरीजों के लिए प्रवेेश व निकासी द्वार अलग होना चाहिए। ये दिशा-निर्देश डीएम ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वर्चुअल बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम युगल किशोर पंत ने कलक्ट्रेट स्थित वीसी हॉल में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। डीएम ने कहा कि लक्षण दिखने पर जब तक कोविड की पुष्टि नहीं हो जाती है तब तक मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया जाए। जहां कोविड संक्रमण के केस आ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाएं। कंटेनमेंट जोन का एरिया कम से कम रखें और उस जोन के परिवारों को आवश्यक सामान, राशन, पानी, दूध की व्यवस्था कराएं। उन्होंने बच्चों के वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में पार्टियों की रैलियों में सीमित संख्या में लोगों की अनुमति देने, कोविड वार्डों में लगाए जाने वाले कार्मिकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना की डाटा रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह सहित तहसीलदार, एसडीएम और चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरलता से आर्थिक मदद दिलाएं तहसीलदार
डीएम ने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जिन लोगों की कोरोना में मृत्यु हो गई थी उनके परिजनों के आर्थिक सहायता के आवेदनों का शीघ्र निपटारा करें। आवेदनों में मृत्यु प्रमाणपत्र, संस्तुति और आवेदक के हस्ताक्षर बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि चेक वितरण किए जाने पर आवेदक के हस्ताक्षर अवश्य करा लें, ताकि हस्ताक्षर का मिलान किया जा सके।
अस्पतालों को डीएम के निर्देश
>> कोविड मरीजों के लिए एंबुलेंस अलग से आरक्षित रखी जाए।
>> कोविड वार्डों में जरूरी उपकरण चालू अवस्था में हो और दवाइयां, मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन, खाने की व्यवस्था पर्याप्त होनी चाहिए।
>> वार्ड में निर्धारित संख्या में स्टाफ की तैनाती की जाए।
>> सभी स्वास्थ्यकर्मी एन-95 मास्क और पीपीई किट जरूर पहनें।
>> सुरक्षा के लिए सभी अस्पतालों में सीवीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
>> कोविड वार्डों में वालंटियर भी नियुक्त करें, जो मरीजों और उनके तीमारदारों को सहयोग कर सकें।
>> तीमारदारों को मरीजों से मिलने और बात करने के लिए इंटरकाम व वीडियो कॉल की व्यवस्था करें।
आमजन से डीएम की अपील
>> कोराना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।
>> सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन करें।
>> मास्क जरूर लगाएं, समय-समय पर हाथ धोते रहें।
>> सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
>> कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराएं।
>> अपने और अपने बच्चों का टीकाकरण कराने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed