{"_id":"5749e2ab4f1c1ba52569155b","slug":"cops-suspended-three-complaints-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली की शिकायतों पर तीन सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली की शिकायतों पर तीन सिपाही सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले का अहम थाना आईटीआई एक बार फिर से सुर्खियों में है। अवैध वसूली के आरोपों के चलते तीन सिपाहियों पर गाज गिरी है। कप्तान ने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर जांच सीओ बाजपुर को सौंप दी है। माना जा रहा है कि कुछ और कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। कप्तान की कार्रवाई से जिले के पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
बता दें कि बीते कुछ समय से आईटीआई थाना बेहद चर्चाओं में रहा है। एक महीना भी नहीं हुआ कि नए एसओ की तैनाती हुई है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय से आईटीआई थाने के पुलिसकर्मियों की कप्तान को शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को कप्तान कृष्ण कुमार वीके आईटीआई थाने में पहुंचे और अधीनस्थों से जानकारियां ली। उन्होंने तीन सिपाहियों रंजीत अधिकारी, बसंत पांडे और वीरेंद्र राणा को सस्पेंड करने के आदेश दिए। अचानक सस्पेंड के आदेश से आईटीआई थाना स्टाफ के साथ सर्किल के पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई ।बताया जा रहा है कि कप्तान ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों की सूची भी तैयार की है। जल्द ही ऐसे पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। कप्तान ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायतों पर तीनों सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच सीओ बाजपुर मिथिलेश कुमार को सौंपी गई है।