फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cooked food will be available at home, not at the center

अब केंद्र पर नहीं, घर बैठे मिलेगा कुक्ड फूड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Cooked food will be available at home, not at the center
सितारगंज। अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाकर खिलाए जाने वाला कुक्ड फूड अब घर बैठे बच्चों को मिलेगा। इसके लिए महिला सामेकित बाल विकास परियोजना ने आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। तीन दिन के बाद कुक्ड फूड की किट बंटना भी शुरु हो जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मंजूलता यादव ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। इस कारण धात्री व गर्भवती महिलाओं को केंद्र पर बंटने वाला टीएचआर अब घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह विभाग ने तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को कुक्ड फूड खिलाने के लिए केंद्र पर पकाने के बजाय कच्चा माल उनके घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। बताया कि क्षेत्र में तीन से छह साल के करीब 4900 बच्चे हैं, जिन्हें कुक्ड फूड में 1.600 किग्रा आटा, एक-एक किग्रा चने की दाल, मलका मसूर की दाल और नमक का पैकेट दिया जाएगा। सीडीपीओ डॉ. यादव ने बताया कि कुक्ड फूड में गुड़ दिया जाता था, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से गुड़ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिए मैन्यू में गुण की जगह नमक के पैकेट को शामिल किया गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों से विभाग द्वारा दिया जाने वाला कुक्ड फूड की किट लेने और बच्चों को उसका सेवन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed