फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Controversy over re-burying the dead body in the cemetery after post-mortem in rudrapur

Rudrapur: कब्रिस्तान में फिर से शव को दफनाने को लेकर विवाद, मायके वालों ने मुरादाबाद में किया दफन

Wed, 27 Mar 2024 03:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 27 Mar 2024 03:19 PM IST
सार

Rudrapur: कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने कब्र से महिला का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और वह महिला के शव को फिर से दफनाने के लिए कब्रिस्तान लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने शव दफन नहीं करने दिया। 

विज्ञापन
Controversy over re-burying the dead body in the cemetery after post-mortem in rudrapur
कब्रिस्तान में फिर से शव को दफनाने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने कब्र से महिला का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और वह महिला के शव को फिर से दफनाने के लिए कब्रिस्तान लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने शव दफन नहीं करने दिया। स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा दिया जिस पर विवाद हो गया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मायके वालों ने शव को मुरादाबाद के गांव उमरी कलां में दफन किया। 

विज्ञापन


केलाखेड़ा गुलाम हुसैन की पत्नी नफीसा की 19 जनवरी 2024 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई मोबिन ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतका के पति गुलाम हुसैन सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परगना मजिस्ट्रेट की अनुमति पर कब्रिस्तान में कब्र खोद कर शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को परिजन शव दफन करने के लिए गदरपुर कब्रिस्तान पहुंचे जहां लोगों ने विरोध कर मना कर दिया। 



इसके बाद मृतका का भाई मोबिन सहित अन्य परिजन केलाखेड़ा स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। इस दौरान स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध कर दिया जिस पर विवाद हो गया। समाज के लोगों ने कब्रिस्तान गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस के समझाने पर मृतका का भाई मोबिन बहन के शव को पैतृक घर गदरपुर ले गया। बाद में वह मुरादाबाद के गांव उमरी पहुंचे, जहां कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। 

शव निकालने के बाद कब्र में डाले थे जौं
थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने स्थानीय मस्जिद कमेटी के सदर सहित अन्य लोगों से वार्ता की। केलाखेड़ा जामा मस्जिद सदर जावेद खान ने बताया कि कब्र से शव निकालने के बाद खाली कब्र में जौं डाल दिए गए थे। उस वक्त मृतका के भाई मोबिन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गदरपुर के कब्रिस्तान में दफनाने की बात कही थी। इसी के चलते लोगों ने विरोध किया। समाज के लोगों ने कब्रिस्तान में ताला लगा दिया था। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed