फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Continuous Rain Generates Many Disease

Udham Singh Nagar News: तराई में लगातार बारिश से जनजनित रोगों का खतरा बढ़ा

Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Continuous Rain Generates Many Disease
- स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरूकता अभियान में 1346 आशाओं की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बारिश के चलते घरों में गंदा पानी आने और पेयजल में दूषित पानी की मिलावट से दिमागी बुखार, हैजा, पेचिश, पोलियो, टाइफाइड आदि बीमारियों का खतरा रहता है। तराई में भी पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जलजनित रोगों के प्रति जिले में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। अधिकतर जलनजित रोग बैक्टीरिया फैलते हैं। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को अपने मकान के आसपास बरसाती पानी एकत्र न होने देने और कूलर की सफाई करने आदि के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नगर निकायों की सहायता से ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में ब्लॉकवार लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए 1346 आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है।

जलजनित रोगों से बचाव के उपाय
-दूषित पानी को न पीएं।
-दूषित पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- भोजन से पहले हाथ धोएं।
- स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
-घर के आसपास बरसाती पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed