फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Consumers lost their sleep due to electricity interference

Udham Singh Nagar News: बिजली की आंखमिचौली ने उपभोक्ताओं की उड़ाई नींद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Consumers lost their sleep due to electricity interference
काशीपुर।
विज्ञापन

बिजली की आंखमिचौली ने उपभोक्ता की नींद उड़ा रखी है। मंगलवार रात ग्रामीण क्षेत्र में पौने तीन घंटे रोस्टिंग की गई। उमस भरी गर्मी में कटौती से लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस महीने बारिश होने पर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग को थोड़ी राहत मिली। एक सप्ताह से धूप-छांव होने के बाद फिर से उमस बढ़ गई है। कई दिनों तक स्थिति संभालने के बाद बिजलीघर भी ओवरलोड होने लगे। इससे फॉल्ट, तार टूटने, केबल जलने, ट्रांसफार्मर फुंकने आदि घटनाएं बढ़ रही हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कटौती फिर शुरू कर दी गई है। मंगलवार रात ग्रामीण क्षेत्र में साढ़े नौ से रात पौने 12 बजे तक रोस्टिंग की गई है। इस दौरान मुहर्रम की तैयारी में व्यवधान उत्पन्न हो गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कटौती का कोई समय निश्चित नहीं है। जब मन आता है, तब कटौती की जा रही है। कहा कि निगम को व्यवस्था में सुधार के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

----
त्योहार में कटौती नहीं करने की मांग
ग्राम बैलजूड़ी निवासी उप प्रधान इमराम, फिरोज, फिरासत हुसैन, अकरम, अहमद अली ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे से पौने 12 बजे तक बत्ती गुल रही है। बिजलीघर से बताया गया कि रोस्टिंग चल रही है। कटौती के कारण्म हर्रम के लिए अखाड़ा व अन्य तैयारी नहीं कर सके हैं। ग्रामीणों में ऊर्जा के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि कटौती के लिए पूरा दिन पड़ा है। त्योहार पर कटौती नहीं की जाना चाहिए। जसपुर ईई विनीत सक्सेना ने बताया कि एक खराब ट्रांसफार्मर बदलने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टिंग की जा रही है। मंगलवार की रात पौने तीन घंटे रोस्टिंग की गई है। - विवेक कांडपाल, ईई, ऊर्जा निगम काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed