फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Construction.

मेडिकल कॉलेज महिला छात्रावास का निर्माण शुरू.

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Construction.
रुद्रपुर में सीएमओ कार्यालय के सामने जेसीबी से हटाए जा रहे पेड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अधिकारियों की लापरवाही से भूमि का बिना निरीक्षण किए ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सीएमओ कार्यालय के आगे वन स्टाप सेंटर का निर्माण शुरू करा दिया गया। मामला डीएम के पास पहुंचने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

राम सुमेर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कलक्ट्रेट परिसर में मेडिकल कॉलेज छात्रावास बनाया जा रहा है। एआरटीओ कार्यालय के पास पुरुष छात्रावास बनाया जा रहा है। जबकि सीएमओ कार्यालय के सामने विवादित हुई भूमि पर महिला छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि छात्रावास के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से सीएमओ कार्यालय के सामने वन स्टॉप सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई थे।
विज्ञापन

इस पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोक दिया था। मामला डीएम के पास पहुंचा तो दोनों विभागों से भूमि के कागजात दिखाने को कहे गए। इस पर भूमि मेडिकल कॉलेज की पाई गई थी। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल ने कहा कि कार्यालय के सामने महिला छात्रावास, डाइनिंग रूम, रेजीडेंसियल भवन आदि बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed