फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Construction of railway underpass started for the third time in Rudrapur

Udham Singh Nagar: रुद्रपुर में रेलवे अंडरपास के निर्माण का तीसरी बार फोड़ा गया नारियल, सांसद ने किया शुभारंभ

Thu, 14 Nov 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:48 PM IST
सार

चार करोड़ की लागत से बनने वाले छतरपुर-ओमेक्स रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए तीसरी बार नारियल फोड़ा गया। सांसद अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
Construction of railway underpass started for the third time in Rudrapur
रुद्रपुर में छतरपुर-ओमेक्स रेलवे अंडरपास का भूमि पूजन करते सांसद और विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार करोड़ की लागत से बनने वाले छतरपुर-ओमेक्स रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए तीसरी बार नारियल फोड़ा गया। सांसद अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। इससे पहले कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद और फिर निवर्तमान मेयर नारियल फोड़कर कार्य शुरू करा चुके थे।

विज्ञापन

बुधवार को ओमेक्स काॅलोनी के पीछे आयोजित शिलान्यास समारोह में सांसद भट्ट ने कहा कि अंडरपास बनने से क्षेत्र की करीब तीस हजार आबादी के साथ ही 53 काॅलोनियों को लाभ मिलेगा। अंडरपास का निर्माण पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था, कुछ व्यवधान के कारण समय पर काम शुरू नहीं हो पाया। कुछ लोगों की अंडरपास को लेकर असहमति थी। तकनीकी दिक्कतों को दूर करने और लोगों को सहमत करने के बाद अंडरपास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

विज्ञापन

विधायक अरोरा ने कहा कि इलाके के लोग करीब बीस साल से छतरपुर-ओमेक्स रेलवे ट्रैक पर अंडरपास की मांग कर रहे थे। रेलवे ट्रैक पर अंडरपास न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अंडरपास बनने से छतरपुर, ओमैक्स कालोनी के साथ ही आसपास की काॅलोनियों के लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। विधायक ने कहा कि छह माह के भीतर अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने इलाके को जोड़ने वाली सड़क का सुधारीकरण का भी आश्वासन दिया। कहा कि इसके लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दायित्वधारी उत्तम दत्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, सुरेश कोली, निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा, हरीश भट्ट, जसविंदर सिंह खरबंदा, तरुण दत्ता, प्रेमलता, रश्मि रस्तोगी और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट ने किया।

राजनीतिक महत्वाकांक्षा का केंद्र बना था अंडरपास
अंडरपास नेताओं की सियासी महत्वाकांक्षा का केंद्र बन गया था। नेताजी के आपसी द्वंद्व के चलते जनता भी संशय में चल रही थी। रेलवे की ओर से मंजूर अंडरपास के निर्माण के लिए कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने नारियल फोड़कर 12 जून को निर्माण शुरू कराया था। 13 जून को एसडीएम के आदेश पर काम रोक दिया गया था। 14 जून को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट घेराव किया था और डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी थी। 20 जून को विधायक शिव अरोरा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था लेकिन काम शुरू नहीं हो सका था।

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और सांसद अजय भट्ट के समक्ष भी उठाया था। मामले में ग्रामीण तो सक्रिय रहे मगर नेताओं ने चुप्पी साध ली। श्रेय लेने की होड़ में नेताओं ने अंडरपास को महत्वाकांक्षा का केंद्र बना दिया। अगस्त में प्रशासन की एनओसी मिलने के बाद आठ अक्तूबर को ठेकेदार, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके बाद फिर से इसमें अड़चन लगा दी गई। अब बुधवार को भव्य आयोजन के साथ ही फिर से तीसरा नारियल फोड़कर निर्माण शुरू कराया गया। स्थिति यह रही कि तीनों ही बार रेलवे के अधिकारी आयोजन से दूर रहे थे। 

कांग्रेस पार्षद को तवज्जो, निवर्तमान मेयर को आमंत्रण तक नहीं
सियासी प्रतिद्वंद्विता का केंद्र बने अंडरपास के तीसरे शुभारंभ पर अजब की सियासी तस्वीर दिखाई दी। अंडरपास का पहली बार निर्माण रोके जाने के बाद शुरू करने की मांग को लेकर मुखर रहे नेताओं को तीसरे शुभारंभ पर दरकिनार कर दिया गया। मंच पर अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर शुरू से ही आवाज उठाने वाले कांग्रेस के इसी क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा सहित कई लोग आमंत्रित थे लेकिन मामले को लेकर मुखर रहे निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह छाबड़ा सहित कई लोगों को आमंत्रण तक नहीं दिया गया। नई सियासी तस्वीर को लेकर लोगों के बीच तमाम चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed