{"_id":"60b6833c8ebc3eb4f70370c7","slug":"construction-is-done-by-2-crores-rudrapur-news-hld426289027","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से हो रही है खस्ताहाल भवनों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से हो रही है खस्ताहाल भवनों की मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। गदरपुर की बंद पड़ी चीनी मिल के भवनों को एनडीआरएफ बटालियन के अधिकारियों और जवानों के रहने लायक बनाया जा रहा है। शासन की ओर से जारी दो करोड़ रुपये से आरडब्ल्यूडी (ग्रामीण निर्माण विभाग) मरम्मत कार्य करा रहा है। वर्तमान में एनडीआरएफ की 15 बटालियन के कमांडेंट, दो डिप्टी कमांडेंट और सौ जवान पहुंचे हैं। पूरी बटालियन में कुल 1150 जवान हैं। उत्तराखंड में कहीं भी आपदा आने पर ये जवान राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना होंगे।
दरअसल हर साल उत्तराखंड के कोई न कोई जिले आपदाओं से जूझते रहते हैं। भूकंप, बादल फटने, बाढ़, जंगलों में आग, भूस्खलन सहित तमाम आपदाओं में जानमाल का नुकसान होता है। एनडीआरएफ की जरूरत को देखते हुए प्रदेश में स्थायी बटालियन की तैनाती की गई है। बटालियन के लिए स्थायी ढांचा बनाने के लिए हल्द्वानी में 75 एकड़ जमीन चिह्नित की जा चुकी है।
स्थायी ढांचा बनने तक बटालियन को गदरपुर में चीनी मिल के भवनों में ठहराने का निर्णय लिया गया है। इस कारण भवनों की मरम्मत, रंगरोगन और अन्य जरूरी इंतजाम ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। मिल परिसर में 112 भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस सहित अन्य भवन शामिल हैं। इन भवनों की एवज में शासन को प्रतिमाह साढ़े तीन लाख रुपये किराए के रूप में भी मिलेंगे।
विज्ञापन
20 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी
रुद्रपुर। एनडीआरएफ की ओर से मिल परिसर के एक भवन में 20 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बटालियन के कमांडेंट ने जिला प्रशासन से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, एक्सरे मशीन, बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, मल्टी पैरा मॉनीटर की डिमांड की है। डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि सीएसआर से उपकरणों की व्यवस्था करने की कार्यवाही की जा रही है। कमांडेंट ने बताया है कि आम जनता को भी इस अस्पताल की सुविधा मिलेगी। (संवाद)
बाहर से मंगवाया जा रहा है पानी
गदरपुर। चीनी मिल परिसर में ठहरे जवानों के समक्ष पीने के पानी की दिक्कत आ रही है। इसको देखते हुए फिलहाल बाजार से पानी के कैंपर मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा चीनी मिल प्रबंधन की ओर से बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। हालांकि बिजली के मीटर के लिए ऊर्जा निगम में आवेदन किया गया है। (संवाद)
आरडब्ल्यूडी को भवनों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी दो करोड़ रुपये की धनराशि आरडब्ल्यूडी को दी जा चुकी है। एनडीआरएफ के कमांडेंट और कुछ जवान यहां आ चुके हैं। बटालियन की तैनाती से आपदा में राहत और बचाव कार्यों में काफी मदद मिलेगी। - रंजना राजगुरू, डीएम।