फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressmen take out cycle rally in the city to protest the increase in prices of diesel-petrol, memorandum sent to President

डीजल-पेट्रोल के मूल्यों की वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर में निकाली साइकिल रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen take out cycle rally in the city to protest the increase in prices of diesel-petrol, memorandum sent to President
खटीमा में कांग्रेसी डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में साईकिल रैली निकालते - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। केंद्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के मूल्य में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने साइकिल रैली निकाली और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। नगर के मुख्य चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर एवं नगर अध्यक्ष देवेंद्र जुनेजा के नेतृत्व में एकत्रित होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुख्य मार्ग पर साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और मूल्य वृद्धि को किसानों सहित आम जनता के अहित में बताया। तहसील परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार यूसुफ अली को सौंपा और जनहित में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, रवीश भटनागर, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, वीरेंद्र राज, विनोद चंद, सिराज सिंह, नवीन जोशी, रवि अग्रवाल, राजू सोनकर, पंकज टम्टा, हिमांशु तिवारी, भरत पांडे, कमान सिंह, मोहम्मद ताहिर, मनोज कोहली, नरेंद्र आर्य, प्रदीप कुमार, नईम रिजवी, मुन्ना आढ़ती, भूपेंद्र गंगवार आदि सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed