फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressmen have gimmicks to mislead: Shukla

गुमराह करने के लिए की कांग्रेसियों ने नौटंकी : शुक्ला

Fri, 04 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congressmen have gimmicks to mislead: Shukla
राजेश शुक्ला, विधायक किच्छा - फोटो : अमर उजाला

 विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा में सर्जन की तैनाती की मांग को लेकर चलाए गए कांग्रेसियों के आंदोलन को नौटंकी करार दिया है। कहा आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाए बिना ही कांग्रेसी भाग खड़े हुए, जिससे यह साबित हो गया है कि कांग्रेसियों का यह आंदोलन जनता को गुमराह करने के लिए महज एक नौटंकी था।

विज्ञापन


जारी बयान में विधायक शुक्ला ने कहा तीन चिकित्सकों की तैनाती के आदेश एक माह पूर्व ही भाजपा सरकार कर चुकी थी, जिनमें एक सर्जन, एक स्त्री एवं महिला रोग विशेषज्ञ और एक जीडीएमओ शामिल थे। चिकित्सकों की कमी होने के कारण चिकित्सकों को यहां भेजने में कुछ विलंब हो रहा था, लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने जनता को गुमराह करने के लिए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा अस्पताल में जिस महिला चिकित्सक की तैनाती शुक्रवार को हुई है वह न तो सर्जन है और न ही स्त्री रोग विशेषज्ञ। ऐसे में सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बिना कांग्रेसियों का धरना समाप्त होना यह साबित करता है कि यह आंदोलन महज एक नौटंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed