फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressmen burn effigy of state government in case of indecency with Sikh youth in udham singh nagar

सिख युवक से अभद्रता का मामला: कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला, चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग

Sun, 22 Sep 2024 09:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Sep 2024 09:11 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर और किच्छा में कांग्रेसियों ने बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान सिख युवक से हुई अभद्रता के मामले में संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
Congressmen burn effigy of state government in case of indecency with Sikh youth in udham singh nagar
रुद्रपुर के डीडी चौक पर सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान सिख युवक से हुई अभद्रता के मामले में संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रविवार को डीडी चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि दरोगा का यह कृत्य असहनीय है। इससे न केवल सिख समाज बल्कि आम लोगों में नाराजगी है। कहा कि एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है, जबकि निलंबन कर उसे जिले से बाहर भेजा जाना चाहिए।

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करती तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती। कहा कि दरोगा को निलंबित कर जिले से बाहर करने की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। वहां प्रीति साना, मोहन खेड़ा, उमा सरकार, सपना गिल, ममता शर्मा आदि थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: कक्षा तीन की छात्रा को भगाने का फरार आरोपी 21 साल बाद हत्थे चढ़ा, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक संग हुई अभद्रता को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित
बाजपुर में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की रविवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई। इसमें सिख युवक के साथ हुई अभद्रता करने वाले दरोगा को निलंबित करने की मांग की गई। कमेटी अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा ने बताया कि बैठक में रुद्रपुर में सिख युवक के साथ हुई अभद्रता की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी से बाजपुर के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के मामले का समाधान करने की पुरजोर मांग की गई। वहां अवतार सिंह सैनी, बाज सिंह, मंगा सिंह, कर्मजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरताज सिंह, सरमुख सिंह, अमरपाल सिंह आदि थे। 

कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस, प्रशासन का पुतला
गदरपुर और किच्छा में रविवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हजारीलाल पेट्रोल पंप पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में सिख युवक के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की। उन्होंने एसआई का जल्द निलंबन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां शैलेंद्र शर्मा, शराफत अली मंसूरी, संजीव अरोरा, गुरविंदर बत्रा, गगन विर्क, अमरजीत सिंह आदि थे। किच्छा में सिख समाज ने दीन दयाल चौक पर दरोगा संदीप पिलख्वाल का पुतला फूंका। वहां गुरुद्वारे के प्रधान रंजीत सिंह राना, दलजीत सिंह बग्गा, हरजीत सिंह कपूर, जीवन सिंह, चरनजीत सिंह, रंजीत सिंह विर्क आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed