{"_id":"589cb2654f1c1b8a5f378a6f","slug":"congressman-slap-hit-man-in-flag-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा विवाद में कांग्रेसी नेता ने युवक को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा विवाद में कांग्रेसी नेता ने युवक को जड़ा थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म में विरोध जुलूस निकालते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की सभा स्थल के समीप एक दुकान में लगे भाजपा के झंडे को उतारकर कांग्रेस का झंडा लगाने गए कांग्रेसी नेता की वहां मौजूद भाजपा समर्थक युवक से झड़प हो गई। बताते हैं कि कांग्रेस नेता ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा ने कार्रवाई की मांग उठाई है।
यहां टैगोर नगर में कांग्रेसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कीरैली की तैयारी में जुटे थे। सभा स्थल के नजदीक ही एक भाजपा समर्थक ने दुकान पर भाजपा का झंडा लहरा दिया। कांग्रेस नेता शिववर्धन सिंह ने इसे हटवाकर कांग्रेस का झंडा लगा दिया। भाजपा समर्थित युवक ने इसका विरोध किया। बताते हैं कि शिववर्धन ने कहासुनी में बंगाली समुदाय के इस युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए शिववर्धन को मामले की गंभीरता का तुरंत अहसास हुआ तो उन्होंने युवक से खेद जताया। युवक ने भी पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी और अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया। दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिमा हालदार सहित अन्य भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया।
विज्ञापन
अब शिववर्धन इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। फोन पर हुई बात में शिववर्धन ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मैने किसी को थप्पड़ नहीं मारा।