फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Workers Protest over Price Hike

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों में उबाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress Workers Protest over Price Hike
नानकमत्ता में घोड़ा बुग्गी पर सिलिंडर रखकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गैस सिलिंडर, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम व बेरोजगारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। घोड़ा गाड़ी पर खाली गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन कर मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर जनता का शोषण कर रही है। महंगाई की वजह से आमजन की कमर टूट गई है। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, खटीमा नगर पालिका के चेयरमैन सोनी राणा, डॉ. पवन राणा, जसवंत सिंह, अरविन्द सिंह दीपू, सतनाम सिंह, पूजा अरोड़ा, संदीप कौर आदि थे। इससे पूर्व यूथ कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में नगर में केंद्र सरकार का पुतला जलाया और नारेबाजी की। वहां राजू सोनकर, वजेंद्र सिंह मोमी, प्रदीप बेदी, नरेंद्र सिंह पिंटू, सुक्खा सिंह, निशिकेत भट्ट, रंजीत सिंह, जिंदर पाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed