{"_id":"69347df9caab5283220c528b","slug":"congress-workers-gathered-in-rudrapur-to-go-to-delhi-strategized-to-make-the-rally-a-success-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-133895-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिल्ली जाने के लिए रुद्रपुर में जुटे कांग्रेसी, रैली सफल करने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिल्ली जाने के लिए रुद्रपुर में जुटे कांग्रेसी, रैली सफल करने की बनाई रणनीति
Sun, 07 Dec 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली का सफल बनाने के लिए रुद्रपुर में कांग्रेसी नेता एकजुट हुए। इस दौरान रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में निष्कर्ष निकला कि ऊधम सिंह नगर से सात हजार से अधिक लोग 50 से अधिक बसों समेत 650 वाहनों से दिल्ली जाएंगे।
शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल व रैली के पर्यवेक्षक हरेंद्र सिंह लाडी की मौजूदगी में कांग्रेसियों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में रैली होगी। इसमें ऊधम सिंह नगर से सात हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, प्रेमानंद महाजन, गणेश उपाध्याय, अलका पाल, संदीप चीमा, मीना शर्मा, अनुपम शर्मा, अलका पाल, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।