{"_id":"69a1f13f4000a8a46d05e8dd","slug":"congress-workers-expressed-anger-over-the-rudrapur-incident-and-submitted-a-memorandum-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139787-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों ने रूद्रपुर की घटना पर जताया रोष, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों ने रूद्रपुर की घटना पर जताया रोष, ज्ञापन सौंपा
Sat, 28 Feb 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने रुद्रपुर में एक नमाजी से मारपीट की घटना समेत अन्य मुद्दों के निस्तारण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल व एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी शुक्रवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां पर जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र तहसीलदार पंकज चंदोला को सौंपा। इसमें बीते दिनों रुद्रपुर में एक नमाजी के साथ कुछ तथाकथित तत्वों के द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गोशाला मोड़ तक क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को तत्काल ठीक कराने, होली एवं रमजान के माह में बिजली, पानी की आपूर्ति एवं सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की। कूड़ा व ट्रेड लाइसेंस के नाम पर उपभोक्ताओं को बेवजह जुर्माना/नोटिस का डर न दिखाया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में विमल गुड़िया, ब्रह्मपाल सिंह, हरीश कुमार, उमेश जोशी, अरुण चौहान, सुभाष पाल, महेंद्र लोहिया, अब्दुल कादिर, संदीप चतुर्वेदी, टिका सिंह सैनी, जितेंद्र सरस्वती आदि उपस्थित रहे।