फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress worker found hanging in kashipur

फंदे पर लटका मिला कांग्रेस कार्यकर्ता: नगर निगम चुनाव प्रचार में निभाई थी अहम भूमिका, सुसाइड नोट भी बरामद

Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Congress worker found hanging in kashipur
फांसी।

विस्तार

काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास निवासी नितिन कौशिक (48) पुत्र देवेंद्र सिंह कौशिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे घर में ही फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। एक भाई की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। बीते नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि आईटी सेल के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रहे। फिर से उन्हें सेल की जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही थी। अचानक उनके निधन से सभी क्षुब्ध हैं। उनके निधन पर एडवोकेट संदीप सहगल, एडवोकेट सचिन नाडिग, राशिद फारूखी, अनीस अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed