फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress start preparing for Lok Sabha elections 2024

अब उत्तराखंड में होगा मंडलम प्रयोग: लोकसभा चुनाव जीतने के लिए केरल, तमिलनाडु की तर्ज पर काम करेगी कांग्रेस

Mon, 30 Oct 2023 10:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Oct 2023 10:46 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections-2024) के लिए केरल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में संगठन में किए गए मंडलम प्रयोग को उत्तराखंड कांग्रेस में लागू किया जा रहा है। इसके तहत बूथ, ब्लाॅक या शहर इकाई के बीच में मंडलम इकाइयां बनाई जा रहीं हैं।

विज्ञापन
Congress start preparing for Lok Sabha elections 2024
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections-2024) के लिए संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश में जुटी है। केरल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में संगठन में किए गए मंडलम प्रयोग को उत्तराखंड कांग्रेस में लागू किया जा रहा है। इसके तहत बूथ, ब्लाॅक या शहर इकाई के बीच में मंडलम इकाइयां बनाई जा रहीं हैं।  

विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा के शक्ति केंद्रों की तर्ज पर कांग्रेस मंडलम इकाइयां गठित करने जा रही है। सात से दस बूथ पर एक मंडलम इकाई बनाई जाएगी और इसमें अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी होगी जो बूथ और शहर इकाई के बीच समन्वय का काम करेगी। मंडलम इकाई में बड़ी इकाइयों में पद पाने से वंचित रहने वाले कार्यकर्ताओं को पद दिए जाएंगे। इसके सहारे कांग्रेस में धार दी जाएगी। भाजपा बूथ तक पकड़ को मजबूत करने के मकसद से मंडल इकाई के साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख नियुक्त करती है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी बूथ पर विशेष फोकस कर रही है। संवाद
विज्ञापन


पूर्व में सक्रिय रहे सदस्यों की पीसीसी को भेजी जा रही सूची
कांग्रेस संगठन हर विधानसभा में पूर्व में सक्रिय रहे और वर्तमान में निष्क्रिय  चल रहे कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर रही है। सभी जिला इकाइयों से ऐसे कार्यकर्ताओं के नाम मांगे जा रहे हैं। इनमें पूर्व में निकाय, पंचायतों में निर्वाचित रहे नेताओं के साथ ही पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूची भेजी जा रही है। इसके बाद पीसीसी इन कार्यकर्ताओं और नेताओं से संपर्क करेगी और उनको मुख्य धारा में सक्रिय किया जाएगा। कहा कि जिले में नगर, ब्लाक अध्यक्षों के साथ ही पहली बार नगर पंचायतों में अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

छह ग्रामीण बूथ पर एक मंडलम इकाई का होगा गठन 
ग्रामीण क्षेत्रों में छह और शहरी क्षेत्रों में दस बूथ पर एक मंडलम इकाई का गठन होगा। इस इकाई में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी होगी। यह कार्यकारिणी बूथ और शहर इकाई के बीच पुल के रूप में सक्रिय होकर कार्य करेगी। इसके बहाने कांग्रेस बूथों में सक्रिय उन कार्यकर्ताओं को दायित्व दे सकेगी, जिनको ब्लाक या शहर इकाई में जगह नहीं मिल सकी है।


इन कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर जहां सम्मान का अहसास कराया जाएगा, वहीं उनकी सक्रियता का लाभ पार्टी को चुनाव में मिल सकेगा। कांग्रेस का दिसंबर तक सभी ब्लाक और शहर इकाइयों में मंडलम इकाइयां गठित करने का लक्ष्य है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed