चुनाव आयोग पर कांग्रेस का सवाल: रुद्रपुर में रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। रुद्रपुर में रैली निकालने के बाद कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा।
विस्तार
रुद्रपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। रुद्रपुर में रैली निकालने के बाद कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा। कांग्रेसियों का कहना था कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन तथा संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित उठ रहे प्रश्नों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी समीक्षा करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बिना उचित प्रक्रिया के किसी भी पात्र मतदाता का नाम न हटाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने की बात कही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, गणेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।