फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protests against rising diesel and petrol prices

Udham Singh Nagar News: डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरुद्ध कांग्रेस का हल्ला-बोल

Tue, 19 May 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against rising diesel and petrol prices
खटीमा। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को मुख्य चौराहे पर कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधायक कापड़ी ने कहा कि महंगाई चरम है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। एक समय था जब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलिंडर का दाम कम था और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जनता की पहुंच में थीं लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। विधायक ने कहा कि किसान आज खाद की समस्या से जूझ रहे हैं ।
विज्ञापन

कांग्रेस आम जनता, किसानों, युवाओं और व्यापारियों के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रहेगा।
वहां रेखा सोनकर, उमेश राठौर, नीरज कन्याल, नरेंद्र आर्य, दीपक मुडेला, विनोद चंद, राजकिशोर सक्सेना, मान सिंह आदि थे।

बैलगाड़ी पर बाइक और सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन

जसपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान बैलगाड़ी पर बाइक और गैस सिलिंडर रखकर प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और नगर अध्यक्ष हाजी मो. नाजिम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को गांधी पार्क पर एकत्र हुए। यहां से वह हाथ में बैनर लिए नारेबाजी करते हुए पैदल मुख्य मार्ग से होते हुए सुभाष चैक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के आगे चल रही बैलगाड़ी पर बाइक और सिलिंडर रख कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहां शैलेंद्र गहलोत, राहुल गहलोत, सुखवीर भुल्लर, नईम अहमद, मो.इख्तियार, गजेंद्र सिंह, सलीम अहमद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed