{"_id":"60b683ec8ebc3e9a22027014","slug":"congress-protested-rudrapur-news-hld426289154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर के 20 गांवों की मिट्टी भरे कलश के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर के 20 गांवों की मिट्टी भरे कलश के साथ दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बाजपुर के 20 गांवों की जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी रोक को हटाने की मांग के लिए शुरू हुई बाजपुर बचाओ मुहिम को एक साल पूरा हो गया है। एक साल बीतने के बावजूद समस्या हल नहीं होने पर मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने 20 गांवों की मिट्टी के कलश के साथ गांधी पार्क मे ंधरना दिया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशाल मिश्रा को सौंपते हुए गांवों की जमीनों पर लोगों के मालिकाना हक बहाल करने की मांग की है।
मंगलवार को बाजपुर बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने सहयोगियों के साथ गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जिला प्रशासन के आदेश पर बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ जमीन से लोगों के मालिकाना अधिकार छीन लिए गए थे। इससे क्षेत्र के हजारों किसान, मजदूर, व्यापारियों के परिवार बर्बादी की कगार में पहुंच गए हैं।
लंबे समय से आश्वासनों के बाद भी अभी तक भूमिधरी अधिकार सुनिश्चित नहीं हो सके हें। इसी मांग को लेकर एक जून 2020 को बाजपुर भूमि बचाओ मुहिम शुरू की गई थी, जिसे एक साल पूरा हेा गया है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस कारण लोगों की आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं। बैंकों ने लोन देना और आर्थिक लेनदेन बंद कर रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही कर लोगों के मालिकाना हक बहाल करने की मांग की है। वहां सुनील पाठक, संदीप गोयल, अनिल कुमार, सुनील सक्सेना, अनिल सजवान, राजकिशोर सिंह, प्रवीन कंबोज, सौरभ नेगी आदि थे। (संवाद)