फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protest against increasing crimes against women in rudrapur

Rudrapur: महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदेश सरकार का पुतला फुंका

Sat, 31 Aug 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

Rudrapur News: महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर के डीडी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फुंका। 

विज्ञापन
Congress protest against increasing crimes against women in rudrapur
कांग्रेस का हल्लाबोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।

शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गावा ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ समय से कानून व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। महिलाओं और बेटियों के साथ कई जघन्य अपराध की घटनाएं हो चुकी है। इससे देवभूमि में महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- 
CRIME: भाजपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप के बाद गरमाया माहौल, कांग्रेसियों ने काटा हंगामा; लोगों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी शर्मा ने कहा कि महिला अपराध की घटनाओं में उत्तराखंड सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। परन्तु राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाय अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम उदयराज सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहां महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, उमर अली, सौरभ चिलाना, ममता रानी, पीवी टम्टा, अरशद खां आदि मौजूद रहे।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed