फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   congress piket against to transfer roadways stand

काशीपुर में रोडवेज बस अड्डा शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेसियो ने दिया धरना, शहर की समस्याओं के लिए विधायक को ठहराया जिम्मेदार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
congress piket against to transfer roadways stand
काशीपुर मे रोडवेज़ बस स्टैंड हटाने के विरोध में धरना देते कांग्रेसी - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। रोडवेज बस अड्डे के स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि बस स्टैंड स्थानांतरित किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे के स्थानांतरण के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रोडवेज परिसर में धरने पर बैठे। उन्होंने विधायक हरभजन सिंह चीमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर जनसमस्याओं की अनदेखा करने का आरोप लगाया। कहा कि यहां से रोडवेज बस अड्डे के स्थानांतरण से लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लगभग 50 वर्षों से स्थापित इस बस अड्डे को दूरस्थ स्थान पर ले जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी होंगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक चीमा बस अड्डे को यहां से हटाकर हरियावाला ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियावाला में एक और सब स्टेशन बनाया जा सकता है, लेकिन मुख्य बस अड्डे को अपनी पुरानी जगह पर ही रहने दिया जाए।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, अरूण चैहान, विमल गुड़िया, ब्रह्मापाल, मुशर्रफ हुसैन, त्रिलोक अधिकारी, जफर मुन्ना, राशिद फारूकी, विकल्प गुड़िया, रवि ढींगरा, गौतम मेहरोत्रा, सचिन नाडिग आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed