फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress on Najul

नजूल मामले में भाजपा बिल्कुल भी गंभीर नहीं : मीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congress on Najul
रुद्रपुर। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि नजूल मुद्दे पर भाजपा बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। यही वजह है कि अभी तक नजूल मामले में कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। उन्होंने भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर नजूल मामले में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता में मीना ने कहा कि नजूल मामले को लेकर भाजपा नेता ड्रामा कर रहे हैं। पिछले चार साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल में भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, मेयर व अन्य पदाधिकारी इस मामले में श्रेय लेने की राजनीति करते हुए तीन बार मिठाई बांट चुके हैं। लेकिन आज तक रुद्रपुर की जनता को नजूल पर मालिकाना हक नहीं मिला है। श्रेय लेने की राजनीति कर रहे मेयर रामपाल भी अपने ढाई साल के कार्यकाल में कुर्सी पर नहीं बैठ रहे हैं। लेकिन इसका जनता को कोई फायदा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नजूल नीति को अंतिम रूप दिया था और सरकार ने इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर नजूल नीति लागू करना पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed