{"_id":"6971d672c7451a11c00c3a8e","slug":"congress-mla-behar-broke-down-in-tears-thanked-dhami-and-was-separated-from-his-son-in-rudrapur-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: फफक कर रो पड़े कांग्रेस विधायक, धामी को किया धन्यवाद; इस वजह से बेटे से हुए अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: फफक कर रो पड़े कांग्रेस विधायक, धामी को किया धन्यवाद; इस वजह से बेटे से हुए अलग
Thu, 22 Jan 2026 01:19 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:19 PM IST
सार
रुद्रपुर में विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनके बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी। बेटे की इस हरकत पर उन्होंने दुख जताते हुए सभी के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और सहयोग के लिए सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
बेहड़ ने प्रेसवार्ता कर सभी लोगों और पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले का षड्यंत खुद रचा था। इस मामले का पुलिस कुछ देर में खुलासा करेगी। उससे पहले विधायक बेहड़ ने प्रेसवार्ता कर सभी लोगों और पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
विज्ञापन
विधायक बेहड़ का कहना है कि अपना सिक्का ही खोटा निकला। इस करतूत से वह बेटे से हमेशा के लिए सभी संबंध खत्म करते हैं। उनका कहना है कि बेटे ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर खुद पर हमला कराया। इस मामले में उन्होंने बैठक की। लोगों ने सहानुभूति दिखाई। बेटे के अपने घरेलू मामले पत्नी के साथ थे। वह बात बेटे ने उन्हें बतानी चाहिए थी। जब से बेटे ने उन्हें किडनी दी तब से उनकी सहानुभूति बेटे के साथ ज्यादा थी। बेटे ने जो किया अच्छा नहीं है। प्रेसवार्ता में बेहड़ की आंखों में आंसू थे। विधायक बेहड़ ने पूरे प्रकरण के दौरान सहयोग देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला.....
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर रविवार शाम बाइक सवारों ने हमला कर दिया। वह स्कूटी पर अकेले आवास विकास पुलिस चौकी जा रहे थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज घटना से शहर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए।सौरभ राज बेहड़ नगर निगम पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब छह बजे पार्षद बीते दिनों हुए विवाद के निपटारे के लिए आवास विकास पुलिस चौकी जा रहे थे। वह घर के पास ही पहुंचे थे कि एक बिना नंबर प्लेट की बाइक में सवार तीन लोगों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। सौरभ के गिरते ही दो ने उन पर लात-घंूसे बरसा दिए। शोर मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इससे हमलावर भाग गए। सूचना पर विधायक बेहड़ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजन घायल सौरभ को शहर के निजी अस्पताल लेकर गए जहां आपातकालीन कक्ष में उनका इलाज चल रहा है।
विधायक बेहड़ ने बताया कि बीते दिनों हुए विवाद के सिलसिले में सौरभ को आवास विकास पुलिस चौकी बुलाया गया था। वह वहां पहुंचता इससे पहले ही उस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। विधायक ने कहा कि जांच होने तक वह किसी पर आरोप नहीं लगाते लेकिन घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस को इसका अंजाम भुगतना होगा।
पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने पुलिस की उदासीनता पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं घटना के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सौरभ राज बेहड़ का हाल जानने निजी अस्पताल पहुंचे। मेयर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक तिलकराज बेहड़ की सीएम से फोन पर बात कराई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि अपराधी कोई भी हो बख्शेंगे नहीं जाएंगे।