{"_id":"6af212b9e32e3bac330a0d74","slug":"congress-members-paid-tribute-to-the-martyrs-on-state-foundation-day-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151218-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Tue, 10 Nov 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम स्मारक पर एकत्रित होकर शहीदों को याद किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले शहीदों की भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। आज राज्य की प्राकृतिक संपदा माफियाओं के हाथों में चली गई है जो अफसोस का विषय है। वहां पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र बाटला, मंसूर अली मंसूरी, टीका सिंह सैनी, चक्रेश जैन, हरदेव सिंह, शरीम सैफी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन