{"_id":"6a8de89fc9fa12ccc60e4a91","slug":"congress-members-burned-an-effigy-of-the-government-in-protest-against-inflation-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-147953-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जलाया सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जलाया सरकार का पुतला
Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता
बाजपुर। चीनी से लेकर खाद्य पदार्थ और फल-सब्जियों की कीमतों में उछाल आने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।कार्यकर्ताओं ने महंगाई रोकने में भाजपा सरकार को पूरी तरह से विफल बताया।
मंगलवार को चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि चीनी 42 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सरसों का तेल 200 रुपये, टमाटर और प्याज 60-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार मौन है। वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, सभासद महेश कुमार, राजदीप तिवारी, सिंह स्वरूप भारती, तनवीर खान उर्फ गुड्डू, जीवन चंद, मोहम्मद असलम, बालवीर कालू, आदित्य चांनना, सुनील कुमार, अनुराग, हामिद अली, आशु तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद