फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Man Marching towards Dehradun

सीएम आवास घेरने के लिए कांग्रेसियों का दून कूच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress Man Marching towards Dehradun
सितारगंज। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान बदहाली और कुंभ कोविड जांच घोटाले के खिलाफ कांग्रेस मुखर है। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने इन मुद्दों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने के लिए देहरादून कूच किया। प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार विकास करने में विफल साबित हुई है। इसका जवाब चुनाव में जनता देगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी देहरादून के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। कोरोना महामारी के दौर में सरकार ने जनता को राहत देने की बजाय पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी। सरकार अपनी जेब भरने में लगी है और आमजन आर्थिक बोझ के तले दबता जा रहा है। रमेश राय ने कहा कि देहरादून में कांग्रेस के नेताओं के साथ सीएम आवास का घेराव करेंगे। वहां साहब सिंह बिज्टी, व्यापार मंडल महामंत्री मनीष किनरा, जसविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed