फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress leaders protested for health facilities.

स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग, कांग्रेसियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders protested for health facilities.
मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं दूर करने, प्लाज्मा बैंक खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने तीन दिन में मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर कलक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में शहीद ऊधमसिंह की मूर्ति के नीचे धरना दिया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशाल मिश्रा को सौंपा। कहा कि मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में वेंटिलेटर, स्टाफ की कमी को तत्काल दूर किया जाए। किच्छा के सूरजमल कॉलेज में बनाए डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 25 वेंटिलेटर, एमआरआई, सीटी स्कैन मशीनें और विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को परेशानियां से निजात मिल सके।
विज्ञापन

जिले में प्लाज्मा बैंक नहीं होने से लोगों को प्लाज्मा देने के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। इससे कई बार रोगी को समय पर प्लाज्मा नहीं मिल पाता है। कहा कि जिला प्रशासन सभी प्रकार की जांचों के रेट तय करे और समय-समय पर इसकी निगरानी भी करे। कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों का खर्च राज्य सरकार वहन करे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क एंबुलेंस के साथ ही दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही ऑक्सीजन की कमी को भी दूर किया जाए। वहां प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, सीपी शर्मा, राजीव कामरा, सुशील गाबा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed