फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Leaders Outraged Over NEET-UG Paper Leak; Burn Effigy of Central Government

Udham Singh Nagar News: नीट-यूजी पेपर लीक पर बिफरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Fri, 15 May 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress Leaders Outraged Over NEET-UG Paper Leak; Burn Effigy of Central Government
रुद्रपुर। नीट पेपर लीक और अनियमितताओं पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी और भाजपा से पूर्व विधायक रहे राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राजकुमार ठुकराल ने कहा कि तीन मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में भारी लापरवाही, अकर्मण्यता और उदासीनता बरती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत एनटीए परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने में विफल रही है। ममता रानी ने कहा कि व्यापक स्तर पर हुई अनियमितताओं से पूरे विश्व में भारत की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के दावे किए गए थे लेकिन दो वर्षों में ही वे दावे खोखले साबित हो गए। उन्होंने कहा कि 22.79 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस मौके पर सुखदेव हल्दार, अमित हुसैन, गोपाल भसीन, संजय ठुकराल, नरेश राय, बिक्रम सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश गंगवार, संजीव राठौर, ललित बिष्ट, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
पेपर लीक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : अलका पाल

काशीपुर। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य से निरंतर खिलवाड़ हो रहा है। देश और प्रदेश के मुखिया कान में रुई डाल कर बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और उसके नेताओं को केवल सत्ता हथियाने की भूख लगी है, देश के युवाओं के साथ हो रहा यह धोखा देश का भविष्य खराब कर रहा है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। लगातार हो रहे पेपर लीक ने युवाओं का सरकार पर से विश्वास तोड़ा है और पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस



काशीपुर। नीट पेपर लीक और अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काशीपुर में मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सारिम सैफी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में किया गया। मशाल जुलूस नगर निगम से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed