फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress councilor sued for attacking BJP general secretary

भाजपा महामंत्री पर हमले के आरोप में कांग्रेस पार्षद पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congress councilor sued for attacking BJP general secretary
रुद्रपुर जगतपुरा स्थित आवास पर प्रेस वार्ता करते भाजपा नेता राधेश शर्मा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा मंडल महामंत्री पर हमले के आरोप में कांग्रेस पार्षद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्षद ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

भाजपा उत्तरी नगर मंडल के महामंत्री व जगतपुरा निवासी राधेश शर्मा ने मंदिर के सामने से खंभा हटवाने के विवाद में कांग्रेस नेता पर हमले का आरोप लगाया है। ट्रांजिट कैंप थाने मेें दी तहरीर में शर्मा ने कहा है कि 10 सितंबर की मुखर्जी नगर वार्ड संख्या चार में बिजली के खंभे को देखने लोगों की सूचना पर पहुंचे थे। वहां एक कर्मचारी शिव मंदिर के द्वार पर विद्युत पोल लगा रहा था। शिकायत पर एसडीओ ने विद्युत पोल को मंदिर से हटवा दिया। इसी दौरान वहां पर पार्षद सुशील मंडल पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मंडल ने गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं भाजपा नेता ने इस संबंध में मंगलवार की दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता भी की। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण में कमीशन नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्षद ने हमला करवाया। कहा कि वह हमले से डरने वाले नहीं है चाहे तो कांग्रेस पार्टी उनकी हत्या ही करवा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में खंभा पास हुआ था लोगों के कहने पर उसे सही जगह पर लगाने को कहा था। भाजपा नेता ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं के सामने ही गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर भाजपा नेता ने धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान बचाव में उनका हाथ भाजपा नेता से लग गया। भाजपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर भी दी है।
- सुशील मंडल, कांग्रेस पार्षद, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed