फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress candidate Gurjit Singh Gitta won by 2990 votes

गित्ते ने बाजपुर में दिखाई ‘पंजे’ की ताकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Gurjit Singh Gitta won by 2990 votes
बाजपुर में जुलूस में शामिल नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व सीएम हरीश रावत और अन्य। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बाजपुर निकाय चुनाव का परिणाम कांग्रेस के लिए संजीवनी से कम नहीं है। चेयरमैन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को 2990 मतों से शिकस्त दी। गित्ते को 9025 मत मिले, जबकि राजकुमार को 6035 मत से संतोष करना पड़ा। 18,096 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

मतगणना बुधवार को जीजीआईसी में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते को 4727 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को 2857 मत मिले। 1870 की लीड लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते आगे ही रहे। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अंतिम चरण तक बढ़त नहीं ले पाए।
विज्ञापन

शाम 5:45 बजे एसडीएम/आरओ एपी वाजपेयी ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते को 2990 मतों से विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र सौंपा। इसी तरह चेयरमैन पद पर बसपा के अशोक कुमार गौतम को 66 मत, समाजवादी पार्टी के अरविंद यादव को 244 मत, निर्दलीय अजीम अहमद को 578 मत, निसार अहमद को 674 और महीपाल यादव को 512 वोट मिले। नोटा को 54 मत पड़े। अध्यक्ष पर पद 853 मत निरस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने वार्डों के सभासद
वार्ड नं.1 से सभासद पद पर कमलेश विजयी रहीं, उन्हें 804 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रानी 358 मत मिले। वार्ड नं. 2 से सादक हुसैन विजयी रहे। उन्हें 597 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाजमा को 212 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं. 3 से महेश कुमार विजयी रहे, उन्हें 984 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 232 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं.4 से राजबाला भारती विजयी रहीं, उन्हें 613 मत प्राप्त हुए, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत कौर को 343 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नं.5 से परवीन जहां विजयी रहीं, उन्हें 470 मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नईम जहां को 437 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं.6 से मौ. आसिफ विजयी रहे, उन्हें 485 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष शर्मा को 294 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं.7 से मिथिलेश वर्मा विजयी रहीं, उन्हें 568 मत मिले। उनकेे निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष सक्सेना को 344 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नं.8 से प्रेमवती विजयी रहीं, उन्हें 710 मत मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी को 464 मत पड़े। वार्ड नं. 9 से मोहन सिंह विजयी रहे, उन्हें 394 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शमशेर अली को 303 मत मिले। वार्ड नं.10 से मुकुंद शुक्ला विजयी रहे, उन्हें 430 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार वर्मा को 234 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं.11 से जगतजीत सिंह विजयी रहे, उन्हें 811 वोट पड़े। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित चौहान को 424 मत मिले। वार्ड नं.12 से राजदीप तिवारी विजयी रहे, उन्हें 295 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललित कोछड़ को 218 मत मिले। वार्ड नं.13 से अनिल कुमार विजयी रहे, उन्हें 585 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को 515 वोट मिले।
मतगणना के दौरान ये रहे मौजूद
मतगणना के दौरान एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, प्रेक्षक विनोद गिरी गोस्वामी, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एएसपी डॉ. जगदीश चंद, सीओ एमसी बिन्जौला, तहसीलदार केपी सिंह, कोतवाल चंचल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना
बाजपुर। रामराज रोड स्थित जीजीआईसी मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिनती शुरू की गई। रामराज रोड से लेकर जीजीआईसी तक पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना के इर्दगिर्द कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक जमे रहे। पहले चरण में 1870 की कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते की लीड बनने पर भाजपाइयों ने हंगामा किया। फिर कुछ देर भाजपा प्रत्याशी समर्थक वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed