फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress-BJP of a house two doors

कांग्रेस-भाजपा एक मकान के दो दरवाजे

Thu, 17 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Thu, 17 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन




 बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप कुमार जाटव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में अब जनता नहीं आने वाली है। कार्यकर्ताओं के बल पर मिशन 2017 फतह कर बसपा उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस को नागराज और भाजपा को सांप राज की संज्ञा दी।


बुधवार को यहां स्थित एक होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश प्रभारी जाटव ने कहा कि जनता से जिन वादों को करके भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है, अब भूल चुकी है। उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार ने आपदा घोटाला किया है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को एक मकान के दो दरवाजे होने की संज्ञा दी। उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनने पर बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने का कार्य सबसे पहले किया जाएगा। यूपी की सपा सरकार पर प्रहार करते हुए जाटव ने कहा कि 42 हजार भर्ती में 37 हजार भर्ती जाति विशेष वर्ग की गई हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है, जो न्याय संगत नही है। बसपा की सरकार बनने पर इस मामले को सुलझाया जाएगा। यूपी के एमएलसी ऋषिपाल गौतम, बसपा के प्रदेश संयोजक चौधरी चरण सिंह ने कहा कि 70 सीटों में से मैदान की 36 सीट हैं। बसपा के 25 विधायक बनने से कोई भी ताकत बसपा की प्रदेश में सरकार नही रोक सकती।  अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार के अलावा प्रशांत गौतम, भृगुराशन राव, नंदलाल गौतम, सदानंद आजाद, धनीराम गौतम, मायाराम कोली, रतिराम ने कहा कि यूपी की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिले और तहसीलों बनाई थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, घर-घर जाकर मायावती की नीतियों से जनता को अवगत कराने का आह्वान किया। संचालन बसपा जिलाध्यक्ष विनोद गौतम ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भीम राब अंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान अनिल कुुमार सिंह, अख्तर अली महागीर, अरविंद राणा, उमर सिद्दीकी, बीरआर धौनी, शमशुद्दीन, रमेशपा, नवीन आर्य, लालाराम, राजेश पाल, नवतेज सिंह, तारा दत्त पांडे, भुवन चंद आर्य, तसव्वुर सोनू, एहसान अली, नेतराम, मुकेश, बीएस गौतम, बविता, तिलकराज  सिंह, ओमवती, लखविंदर सिंह, राजकिशोर आदि थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed