रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प की मुख्य सड़क निर्माण का काम धीमी गति से करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में सड़क के किनारे धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि ट्रांजिट कैंप मुख्य सड़क का निर्माण कार्य का ढीली गति के कारण स्वीकृति होने के तीन वर्ष बाद भी उक्त सड़क का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है। 15 मई 2017 को मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद निर्माण प्रारंभ होना था। जिसे आंदोलन करने के बाद छह माह पूर्व सड़क के ठेकेदार ने आधी सड़क से भी कम 900 मीटर का बेस तैयार करके छोड़ दिया।अभी तक वैसे ही आधा अधूरा पड़ा हुआ है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते पैदल चलना दूभर है। कार, ई रिक्शा और बाइक से आने-जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। पूरी सड़क 2.2 किलोमीटर बनना है। जिसकी नाली का टेंडर अलग है और सड़क का टेंडर अलग है और जिस हिसाब से ठेकेदार और विभाग की ढुलमुल रवैया से प्रतीत होता है कि यह सड़क 10 वर्षों में बनकर तैयार होगी। चेताया कि यदि अति शीघ्र विभाग ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी नहीं दिखाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां पर पार्षद मोहन कुमार, कैलाश राठौर, मोनू निषाद, दिलीप अधिकारी प्रदेश सचिव परिमल राय प्रदेश सचिव नंद लाल, रोबिन विश्वास, जय तरफदार, दीपक कीर्ति, छोटे लाल शर्मा, रामप्रसाद, प्रदेश सचिव नंदलाल काला दास, रामाधार गंगवार, उमा देवी, बेबी सीकदार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।