फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   congress and bjp angree with bad road

सड़कों की बदहाली पर कांग्रेसी-भाजपाई आगबबूला

Wed, 11 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 11 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
congress and bjp angree with bad road

नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेसियों ने एडीएम का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार नेशनल हाईवे की मरम्मत में तेजी नहीं ला रही है। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इधर नेशनल हाईवे की दुर्दशा को सुधारने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने भी एनएचआई के दफ्तर पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

मंगलवार को बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम नजूल आशीष भटगई का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। बेहड़ ने कहा कि बीते माह जिलाधिकारी से एनएच की मरम्मत के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया था कि 11 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। उसी दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जल्द ही एनएच की मरम्मत कराई जाए, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार उत्तराखंड की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा, राजू भुसरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, जगदीश तनेजा, मनोज छाबड़ा, सुशील गाबा, पुरुषोत्तम अरोरा, बिरमा कोली, गौरव खुराना, सौरभ बेहड़, कुवंरपाल कोली, समरवीर सिंह, राकेश वर्मा, मनीष गोस्वामी, साबिर, सुमित छाबड़ा आदि मौजूद थे। इधर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने समर्थकों के साथ एनएचआई दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्राम बगवाड़ा से गदरपुर तक खटीमा पानीपत राजमार्ग की दशा बेहद खराब है।  इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, मगर मार्ग की हालत सुधारने की सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि एनएच अफसर अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दीन दयाल मिश्रा, अनिल सिंह, राजेश बजाज, राधेश शर्मा, विपिन शर्मा, आनंद शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, नौनिहाल सिंह, ललित बिष्ट, संजय ठुकराल, नरेंद्र नेगी, विनोद बत्रा, राजू चावला, सावित्री देवी, माया, परितोष, नरेश बत्रा, दयाल मुंजाल, लाल चंद्र, रीना, शांति, उर्मिला, दीप प्रकाश पांडेय, डॉ अशोक ढाली, अजय यादव, अर्जुन यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed