फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress also rely on rebel BJP

भाजपा के बाद कांग्रेस का भी बागी पर भरोसा

Tue, 24 Jan 2017 11:49 PM IST
चंदन बंगारी /अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
चंदन बंगारी /अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस में काफी मंथन के बाद आखिरकार जसपुर सीट पर भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में आए आदेश चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे आदेश को टिकट देकर कांग्रेेस ने बड़ा सियासी दांव खेला है। कांग्रेस ने आदेश को उतारकर भाजपा, बसपा के दावेदारों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सियासी समीकरणों को उलझा दिया है। कांग्रेस ने डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को प्रत्याशी बनाने वाली भाजपा को उसी के अंदाज में जवाब दिया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में आदेश चौहान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। आदेश 21,604 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। आदेश इस चुनाव में खुद को भाजपा का प्रत्याशी मानकर काफी समय से तैयारियों में जुटे थे। लेकिन पिछले साल अचानक कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उनकी राह का रोड़ा बन गए। आदेश को जब टिकट के लिए पार्टी हाईकमान से निराशा हाथ लगी तो उन्होंने कुछ महीने पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें टिकट देने का भरोसा जताया था। इसके बाद से ही वह तैयारियों में जुटे थे।  
विज्ञापन


बीते आठ दिसंबर को काशीपुर में हुई कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आदेश को विशेष तरजीह देकर इरादे जता दिए थे, लेकिन दावेदारों की लंबी फौज ने कांग्रेस हाईकमान को चिंता में डाल दिया था। पार्टी की कोशिश थी कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद बगावत भी न हो और भाजपा प्रत्याशी के सामने मजबूत चेहरा लाया जा सके। काफी मंथन और जातिगत समीकरणों का ख्याल रखते हुए आदेश कांग्रेस का भरोसा जीतने में सफल हुए। भाजपा ने कांग्रेस के बागी को प्रत्याशी बनाया तो जवाब में कांग्रेस ने भी भाजपा के बागी को मैदान में उतार दिया। देखने वाली बात यह होगी कि आदेश को टिकट मिलने के बाद बाकी दावेदार उन्हें पचा लेते हैं या फिर बगावत का झंडा बुलंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 24केएसपी 17पी: आदेश चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed