फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress alleges BJP

भाजपा सरकार ने छीना युवाओं से रोजगार-भुवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congress alleges BJP
काशीपुर में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के पहली बार काशीपुर और जसपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार छीना है इस कारण वे हताश और निराश हैं।
विज्ञापन

नवचेतना भवन में हुए कार्यक्रम में कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस युवा उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड की पक्षधर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और होश के साथ मिशन 2022 फतेह में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सीएम के 22 हजार नियुक्तियां निकालने की बात पर अगले दिन पलटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस युवाओं के लिये सुनहरे भविष्य के लिये यूथ नीति लेकर आएगी। वहां महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी, प्रीत बम, मुक्ता सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उपकार सिंह योगी, अब्दुल सलीम, विमल गुड़िया आदि थे। इधर, जसपुर में नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस में कापड़ी ने कहा कि रूठों को मनाकर पार्टी से जोड़ेंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय की जाएगी। वहां पर विधायक आदेश चौहान, यूथ जिलाध्यक्ष नईम प्रधान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सोनू शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि डोगरा, सुभाष शर्मा, वरुण चौधरी, सुखवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed